Garden Reach Shipbuilders & Engineers के शेयर ने देखी 9% तेजी, एक साल में दिया 94% रिटर्न

Garden Reach Shipbuilders and Engineers Share Price: सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 74.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत सस्ता हुआ है।

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
Garden Reach Shipbuilders & Engineers का मार्केट कैप 19400 करोड़ रुपये है।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers Stock Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयरों में 27 दिसंबर को लगभग 9 प्रतिशत की तेजी रही। शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1556.55 रुपये पर खुला। इसके बाद खरीद में अच्छी तेजी के चलते पिछले बंद भाव से लगभग 13 प्रतिशत के उछाल के साथ 1753.70 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 1693.90 रुपये पर सेटल हुआ।

पिछले एक साल में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर ने 94 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीनों में यह 20 प्रतिशत सस्ता हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 19400 करोड़ रुपये है। सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 74.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

संजय पांसे अब इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नहीं


Garden Reach Shipbuilders & Engineers ने शेयर बाजारों को बताया है कि संजय पांसे 27 दिसंबर 2024 से कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नहीं रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने पांसे को 27 दिसंबर 2021 को बोर्ड में पार्ट टाइम नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर (Independent Director) नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल 3 साल के लिए था, जो 26 दिसंबर 2024 को खत्म हो गया। लिहाजा अब वह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नहीं हैं।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने डॉ. गरिमा भगत को कंपनी के बोर्ड में पार्ट टाइम नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर (Government Nominee Director) नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल 23 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ है और मंत्रालय के अगले आदेश तक रहेगा।

Gensol Engineering का शेयर 6% उछला, ₹897 करोड़ के नए कॉन्ट्रैक्ट ने भरा जोश

बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक, कंपनी का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,152.92 करोड़ रुपये रहा। इस बीच स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 97.77 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 3,592.64 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 357.27 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।