Gensol Engineering का शेयर 6% उछला, ₹897 करोड़ के नए कॉन्ट्रैक्ट ने भरा जोश

Gensol Engineering Share Price: पिछले 6 महीनों में शेयर 24 प्रतिशत सस्ता हुआ है। कंपनी सोलर पावर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती है। NTPC REL और जेनसोल इंजीनियरिंग के बीच कॉन्ट्रैक्ट पिछले सप्ताह फाइनल हुआ

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
Gensol Engineering का मार्केट कैप 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Gensol Engineering Stock Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में 27 दिसंबर को इंट्राडे में 9 प्रतिशत तक की तेजी आई और कीमत 780 रुपये के हाई तक चली गई। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे NTPC Renewable Energy से लगभग 897.47 करोड़ रुपये (GST समेत) का एक EPC कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है। यह कॉन्ट्रैक्ट गुजरात के खावड़ा में GSECL Solar Park (Stage-III) में 225 मेगावाट AC ग्रिड कनेक्टेड सोलर PV प्रोजेक्ट्स के ​डेवलपमेंट के लिए है।

कॉन्ट्रैक्ट में 3 साल के लिए ऑपरेशंस और मेंटेनेंस सर्विसेज शामिल हैं। इस अपडेट के सामने आने के बाद 27 दिसंबर को जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में खरीद बढ़ी। कारोबार खत्म होने पर शेयर 6.68 प्रतिशत बढ़त के साथ 761 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2900 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

3 साल में Gensol Engineering शेयर 3772 प्रतिशत महंगा


पिछले 6 महीनों में शेयर 24 प्रतिशत सस्ता हुआ है। वहीं 3 साल में कीमत 3772 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर ने बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,377.10 रुपये 20 फरवरी 2024 को देखा था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 712 रुपये 26 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया।

Greaves Cotton के शेयरों में बंपर खरीद, कीमत 19% तक उछली

Gensol Engineering में प्रमोटर्स के पास 62.58 प्रतिशत हिस्सेदारी

बीएसई के डेटा के मुताबिक, जेनसोल इंजीनियरिंग में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.58 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी सोलर पावर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, NTPC REL और जेनसोल इंजीनियरिंग के बीच कॉन्ट्रैक्ट पिछले सप्ताह फाइनल हुआ।

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में जेनसोल इंजीनियरिंग की इनकम 346.82 करोड़ रुपये रही। इस बीच शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 29.38 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 904 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 80.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।