Get App

Garden Reach Shipbuilders & Engineers के शेयर ने देखी 9% तेजी, एक साल में दिया 94% रिटर्न

Garden Reach Shipbuilders and Engineers Share Price: सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 74.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत सस्ता हुआ है।

Ritika Singhअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 4:44 PM
Garden Reach Shipbuilders & Engineers के शेयर ने देखी 9% तेजी, एक साल में दिया 94% रिटर्न
Garden Reach Shipbuilders & Engineers का मार्केट कैप 19400 करोड़ रुपये है।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers Stock Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयरों में 27 दिसंबर को लगभग 9 प्रतिशत की तेजी रही। शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1556.55 रुपये पर खुला। इसके बाद खरीद में अच्छी तेजी के चलते पिछले बंद भाव से लगभग 13 प्रतिशत के उछाल के साथ 1753.70 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 1693.90 रुपये पर सेटल हुआ।

पिछले एक साल में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर ने 94 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीनों में यह 20 प्रतिशत सस्ता हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 19400 करोड़ रुपये है। सितंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 74.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

संजय पांसे अब इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नहीं

Garden Reach Shipbuilders & Engineers ने शेयर बाजारों को बताया है कि संजय पांसे 27 दिसंबर 2024 से कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नहीं रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने पांसे को 27 दिसंबर 2021 को बोर्ड में पार्ट टाइम नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर (Independent Director) नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल 3 साल के लिए था, जो 26 दिसंबर 2024 को खत्म हो गया। लिहाजा अब वह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें