इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) ट्रीटमेंट देने वाली गौडियम IVF एंड वीमेन हेल्थ की 27 फरवरी को लिस्टिंग अच्छी रही। शेयर BSE और NSE पर 5 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 83 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 79 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का मार्केट कैप 582 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। अपर और लोअर सर्किट के लिए प्राइस बैंड 5 प्रतिशत है। बाद में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 3 प्रतिशत गिरावट के साथ BSE पर 80.48 रुपये और NSE पर 80.40 रुपये पर सेटल हुआ।
