Godrej Consumer Share Price: मंगलवार, 27 जनवरी को गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के शेयर लगभग 6% नीचे ट्रेड करता नजर आया। हालांकि कंपनी ने दिसंबर तिमाही में काफी हद तक उम्मीद के मुताबिक अपने तिमाही नतीजे पेश किए है, जिसमें मार्जिन उम्मीद से ज़्यादा रहे। हालांकि, तिमाही के दौरान एक असाधारण नुकसान के कारण टैक्स के बाद मुनाफा अनुमान से कम रहा है।
