GE Vernova Share Price : एक साल में 162% रिटर्न देने वाला यह शेयर आज 7% भागा, जानिए ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस

GE Vernova Share Price : पिछले 1 हफ्ते में इस शेयर में 7.74 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 10.77 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 28.46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
GE Vernova Share Price : इस शेयर पर ब्रोकरेज ने दमदार रिपोर्ट जारी की है। इसके चलते ही आज इसमें मजबूत तेजी देखने को मिल रही है

GE Vernova Share Price : बाजार का फोकस आज जीई वर्नोवा टीडी इंडिया (GE Vernova T&D India) पर है। इस शेयर में आज 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। फिलहाल 1.15 बजे के आसपास ये शेयर 306.70 रुपए यानी 6.99 फीसदी की बढ़त के साथ 4692 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 4,799.90 रुपए है। वही, इसका दिन का लो 4,414.30 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,849 रुपए और 52 वीक लो 1,770.60 रुपए है। कंपनी ने 18 मई को अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

नतीजों पर एक नजर

जीई वर्नोवा टीडी इंडिया (GE Vernova TD India) के स्टैंडअलोन तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का नेट सेल्स ₹1,637.08 करोड़ रहा जो मार्च 2025 के ₹1,152.54 करोड़ से 42.04% ज्यादा है। मार्च 2026 में तिमाही में नेट प्रॉफ़िट ₹351.77 करोड़ रहा,जो मार्च 2025 के ₹186.49 करोड़ से 88.63% ज्यादा है। मार्च 2026 में EBITDA ₹482.10 करोड़ रहा,जो मार्च 2025 के ₹273.25 करोड़ से 76.43% ज्यादा है। GE Vernova TD का EPS मार्च 2025 के ₹7.28 से बढ़कर मार्च 2026 में ₹13.74 हो गया है।


शेयर पर आई दमदार ब्रोकरेज रिपोर्ट

इस शेयर पर ब्रोकरेज ने दमदार रिपोर्ट जारी की है। इसके चलते ही आज इसमें मजबूत तेजी देखने को मिल रही है। जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस स्टॉक को BUY रेटिंग देते हुए 5030 रुपए टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की HVDC पाइप लाइन मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2027 में इसके एक्सपोर्ट ऑर्डर बढ़ने की उम्मीद है। Q4 EBITDA मार्जिन रिकॉर्ड 30.2% पर पहुंच गया है। डेटा सेंटर डिमांड से ग्रोथ को लगातार सहारा मिलने की उम्मीद है।

उधर जेपी मॉर्गन ने स्टॉक को ओवरवेट रेटिंग देते हुए 5050 रुपए का टारगेट दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मजबूत एक्सपोर्ट ऑर्डर पाइपलाइन से स्टॉक का आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है। FY26 EBITDA मार्जिन मजबूत बना रहा। HVDC मार्केट के चलते ग्रोथ विजिबिलिटी मजबूत है। H1FY27 में मार्जिन मॉडरेट रह सकता है।

शेयर की चाल पर एक नजर

पिछले 1 हफ्ते में इस शेयर में 7.74 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 10.77 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 28.46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, जनवरी से अब तक ये शेयर 49.55 फीसदी भागा है। 1 साल में इस शेयर ने 161.12 फीसदी और 3 साल में 1,908.53 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

Zydus Life share Price : अमेरिका में अच्छे ग्रोथ आउटलुक के दम पर 7% से ज्यादा भागा शेयर,ब्रोकरेज ने भी दिया थम्स अप

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।