Zydus Life share Price : जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के शेयरों में बुधवार,20 मई को 7% तक की बढ़त देखने को मिली। यह बढ़त मंगलवार को बाजार बंद होने को बाद जारी चौथी तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिली है। कंपनी के मैनेजमेंट की तरफ से आए मजबूत गाइडेंस ने स्टॉक में जोश भर दिया है। इस शेयर में पिछले छह ट्रेडिंग सत्रों में से 5 में बढ़त देखने को मिली है। अपनी अर्निंग्स कॉल के दौरान Zydus Life के मैनेजमेंट ने बताया कि US से होने वाले रेवेन्यू का बेस हर तिमाही 30 करोड़ डॉलर पर रहने की उम्मीद है। फाइनेंशियल ईयर 2027 में इसमें सिंगल-डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी।
रोल्वेडन (Rolvedon),बेज़रे (Beizray),कोपैक्सोन (Copaxone) और जिनार्क (gJynarque) की संभावित लॉन्चिंग को US मार्केट में जाइडस के लिए मेन ग्रोथ ड्राइवर्स माना जा रहा है। वित्त वर्ष 2027 में US मार्केट से मिलने वाला रेवेन्यू 1.3 बिलियन डॉलर से 1.4 बिलियन डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है। कंपनी ने अपनी कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया कि ऑन्कोलॉजी और GLP-1 पोर्टफोलियो की मदद से भारत में उसके बिजनेस में ग्रोथ होने की उम्मीद है। मैनेजमेंट के अनुसार Zydus Life के इंटरनेशनल बिजनेस में इस फाइनेंशियल ईयर में 40% से 45% के बीच ग्रोथ होने का अनुमान है।
Zydus के स्पेशियलिटी पाइपलाइन पर फोकस बना हुआ है। इसमें चीन में डेसिडुस्टैट (Desidustat और US में सारोग्लिटाजार (Saroglitazar) और न्यूफिमको (Nufymco) लॉन्चिंग शामिल है। मैनेजमेंट ने कहा कि स्पेशलिटी बिज़नेस में FY28 से आगे एक बड़ी बढ़त दिखने की उम्मीद है। मैनेजमेंट ने बताया कि कंपनी के पोर्टफोलियो मिक्स में सुधार हो रहा है,जिसमें बायोसिमिलर्स,स्पेशलिटी मेडटेकऔर CDMO का योगदान बढ़ रहा है।
जेफरीज (Jefferies) ने इस स्टॉक को "Buy" रेटिंग देते हुए इसमें पिछले बंद भाव से 17.8% की बढ़त का अनुमान लगाया है। जबकि जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने इस स्टॉक को "न्यूट्रल" रेटिंग दी है। जेफरीज ने स्टॉक के लिए 1,200 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। उसका कहना है कि चौथी तिमाही का प्रदर्शन सभी सेगमेंट में अनुमानों से बेहतर रहा है। उम्मीद है कि नए लॉन्च से ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। इसके चलते ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए FY28 के अर्निंग्स पर शेयर (EPS) के अनुमान को 14% तक बढ़ा दिया है।
वहीं, जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक के लिए 1,050 रुपए प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। उसने कहा है कि इस वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान मज़बूत बना हुआ है। मार्जिन 24% से ज्यादा रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा है कि Zydus Life की पाइपलाइन अच्छी बनी हुई है। इसलिए,उसने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी का अर्निंग अनुमान 10% बढ़ा दिया है।
जिन 33 विश्लेषकों ने इस स्टॉक को कवर किया है,उनमें से 19 ने इसको Buy रेटिंग दी है। 9 ने Hold रेटिंग दी है और 5 ने Sell रेटिंग दी है। Zydus Lifesciences के शेयर बुधवार को 12.50 बजे के आसपास 5.6% की बढ़त के साथ 1,075.5 पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले एक महीने में इस शेयर में 15% की तेजी आई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।