PI Industries share price : नतीजों के बाद 6% से ज्यादा टूटा शेयर, जानिए आगे के लिए कंपनी मैनेजमेंट का क्या है अनुमान

PI Industries share price :चौथी तिमाही में पीआई इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 1,787 करोड़ रुपए से 12.4 फीसदी घटकर 1,565 करोड़ रुपए पर आ गया। कंपनी का मुनाफा 331 करोड़ रुपए से 39 फीसदी घटकर 200 करोड़ रुपए पर आ गया। इसी तरह EBITDA 456 करोड़ रुपए से 39 फीसदी घटकर 337 करोड़ रुपए पर आ गया

अपडेटेड May 20, 2026 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
PI Industries Q4 results : कंपनी के मैनेजमेंट ने आगे का गाइडेंस देते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया तनाव से इनपुट कॉस्ट बढ़ा। इसके चलते प्राइसिंग का प्रेशर आया है

PI Industries share price : पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) में आज तेज गिरावट है। दरअसल,चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान से खराब रहे हैं। इसका असर आज इस शेयर पर देखने को मिल रहा है। फिलहाल 10.50 बजे के आसपास ये शेयर 201 रुपए यानी 6.43 फीसदी की गिरावट के साथ 2921 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का निचला स्तर 2,860.10 रुपए है। वहीं, इसका दिन का हाई 2,950 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,330 रुपए और 52 वीक लो 2,700 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,352,154 शेयर और मार्केट कैप 44,253 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।

कंपनी के नतीजों पर एक नजर

चौथी तिमाही में पीआई इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू 1,787 करोड़ रुपए से 12.4 फीसदी घटकर 1,565 करोड़ रुपए पर आ गया। कंपनी का मुनाफा 331 करोड़ रुपए से 39 फीसदी घटकर 200 करोड़ रुपए पर आ गया। इसी तरह EBITDA 456 करोड़ रुपए से 39 फीसदी घटकर 337 करोड़ रुपए पर आ गया। EBITDA मार्जिन भी 25.5% से घटकर 21.5% पर आ गया। हालांकि, इसके 23% रहने का अनुमान था। EBITDA अनुमान से 15% कम रहा।


पिछली 9 तिमाही में से 7 तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी के घरेलू और CSM दोनों ही बिजनेस पर दबाव देखने को मिल रहा है। ग्लोबल एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री में सुस्ती के चलते एग्रोकेम एक्सपोर्ट में 15% कमी आई है। घरेलू रेवेन्यू में सालाना आधार पर 9% की गिरावट आई है। मार्केट में ज्यादा इंवेंटरी के चलते प्राइसिंग प्रेशर देखने को मिला है।

PI IND का आउटलुक

कंपनी के मैनेजमेंट ने आगे का गाइडेंस देते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया तनाव से इनपुट कॉस्ट बढ़ा। इसके चलते प्राइसिंग का प्रेशर आया है। H2FY27 के लिए सतर्कता के साथ थोड़ा पॉजिटिव नजरिया है। FY27 में 5 नए मॉलिक्यूल्स लॉन्च किए जाएंगे। इससे कंपनी की ग्रोथ को बूस्ट मिलना संभव है।

Trading Plan: बाजार को अहम खबर का इंतजार, मौजूदा माहौल में सतर्क रहें और आक्रामक लेवरेज्ड ओवरनाइट पोजीशन लेने से बचें

शेयर की चाल पर एक नजर

शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 4.69 फीसदी की और 1 महीने में 4.21 फीसदी की गिरावट आई है। 3 महीने में ये शेयर 4.63 फीसदी टूटा है। इस साल अब तक इसमें 10.20 फीसदी की कमजोरी आई है। 1 साल में ये शेयर 22.09 फीसदी और 3 साल में 11.32 फीसदी टूटा है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।