Stock markets: बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए मिलन वैष्णव (सीएमटी, एमएसटीए) ने कहा कि अगर बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर रहता है तो भी हमें जल्द ही एक तकनीकी उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि उनकी नजर 50-वीक एमए पर उत्सुकता से लगी हुई है जो वर्तमान में 23,304 पर स्थित है। उन्होंने मनीकंट्रोल को दिए साक्षात्कार में कहा कि यदि यह स्तर टूटता है तो निफ्टी के 23,000 तक पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
उनका मानना है कि बैंक निफ्टी चार्ट पर बेहतर दिख रहा है। जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक मिलन वैष्णव को कैपिटल और इक्विटी मार्केट का करीब दो दशकों का अनुभव है। उनका कहना है कि आगे चलकर बैंकिंग इंडेक्स के अपेक्षाकृत मजबूत रहने और अन्य सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
मंदी की भावना को देखते हुए, क्या आपको लगता है कि निफ्टी पहले 23,000 तक पहुंचेगा और फिर तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगा?
इसके जवाब में मिलन ने कहा कि वो इसे थोड़े अलग तरीके से देखते हैं। निश्चित रूप से मार्केट सेंटीमेंट मंदी का है। पिछले कुछ हफ्तों में बाजार की काफी पिटाई हुई है। निफ्टी वर्तमान में 200-डीएमए (डेली मूविंग एवरेज) से एक पायदान नीचे बंद हुआ है जो वर्तमान में 23,574 पर है। अब 50-वीक के एमए (मूविंग एवरेज) पर नज़र बनी हुई है जो वर्तमान में 23,304 पर है। यदि यह स्तर टूट जाता है तो निफ्टी के 23,000 को छूने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि,मिलन को लगता है कि ओवरऑल मंदी के इस ट्रेंड में बाजार में एक टेक्निकल उछाल आ सकता है।
क्या बैंक निफ्टी चार्ट पर निफ्टी 50 इंडेक्स की तुलना में बेहतर दिखाई दे रहा है?
इस पर मिलन ने कहा कि हां,बैंक निफ्टी चार्ट पर बेहतर है। इसका कारण यह है कि यह इंडेक्स ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले अपने रिलेटिव मोमेंटम में मजबूत सुधार दिखा रहा है। यह निफ्टी 50 इंडेक्स के साथ-साथ ब्रॉडर निफ्टी 500 इंडेक्स के मुकाबले अधिक रिलेटिव स्ट्रेंथ के फायदे में है। आगे चलकर, बैंक निफ्टी के अपेक्षाकृत मजबूत रहने और अन्य इंडेक्सों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है।
200 DEMA का वास्तविक महत्व क्या है? क्या अधिकांश स्टॉक के 200 DEMA से ऊपर रहने का मतलब है कि बाजार तेजी के दौर में है?
इस पर मिलन ने कहा कि 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) एक अहम लॉन्ग टर्म ट्रेंड इंडीकेटर होता है। इसका इस्तेमाल ओवरऑल मार्केट सेंटीमेंट को जानने के लिए किया जाता है। 200 DEMA से ऊपर कारोबार करने वाले अधिकांश स्टॉक अक्सर तेजी के बाजार का संकेत देते हैं, जो व्यापक मजबूती को दर्शाता है। हालांकि,गलत संकेतों से बचने के लिए दूसरे इंडीकेटरों और बाजार संदर्भ से इसकी पुष्टि की जानी चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।