Get App

जेमस्टोन के मिलन वैष्णव की राय, बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर लेकिन बीच में आ सकता है एक उछाल

Chartist Talks: मिलन वैष्णव की राय है कि बैंक निफ्टी के अपेक्षाकृत मजबूत रहने और अन्य सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है। मिलन वैष्णव जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 9:36 AM
जेमस्टोन के मिलन वैष्णव की राय, बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर लेकिन बीच में आ सकता है एक उछाल
मिलन ने कहा कि बैंक निफ्टी चार्ट पर बेहतर है। इसका कारण यह है कि यह इंडेक्स ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले अपने रिलेटिव मोमेंटम में मजबूत सुधार दिखा रहा है

Stock markets: बाजार  की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए मिलन वैष्णव (सीएमटी, एमएसटीए) ने कहा कि अगर बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर रहता है तो भी हमें  जल्द ही एक तकनीकी उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि उनकी नजर 50-वीक एमए पर उत्सुकता से लगी हुई है जो वर्तमान में 23,304 पर स्थित है। उन्होंने मनीकंट्रोल को दिए साक्षात्कार में कहा कि यदि यह स्तर टूटता है तो निफ्टी के 23,000 तक पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उनका मानना ​​है कि बैंक निफ्टी चार्ट पर बेहतर दिख रहा है। जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक मिलन वैष्णव को कैपिटल और इक्विटी मार्केट का करीब दो दशकों का अनुभव है। उनका कहना है कि आगे चलकर बैंकिंग इंडेक्स के अपेक्षाकृत मजबूत रहने और अन्य सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

मंदी की भावना को देखते हुए, क्या आपको लगता है कि निफ्टी पहले 23,000 तक पहुंचेगा और फिर तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगा?

इसके जवाब में मिलन ने कहा कि वो इसे थोड़े अलग तरीके से देखते हैं। निश्चित रूप से मार्केट सेंटीमेंट मंदी का है। पिछले कुछ हफ्तों में बाजार की काफी पिटाई हुई है। निफ्टी वर्तमान में 200-डीएमए (डेली मूविंग एवरेज) से एक पायदान नीचे बंद हुआ है जो वर्तमान में 23,574 पर है। अब 50-वीक के एमए (मूविंग एवरेज) पर नज़र बनी हुई है जो वर्तमान में 23,304 पर है। यदि यह स्तर टूट जाता है तो निफ्टी के 23,000 को छूने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि,मिलन को लगता है कि ओवरऑल मंदी के इस ट्रेंड में बाजार में एक टेक्निकल उछाल आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें