Gensol Engineering Share: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 12 फरवरी को 17 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 14.50 फीसदी की गिरावट के साथ 601.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्राडे में स्टॉक ने 582.60 रुपये के अपने 52-वीक लो को छू लिया। दरअसल, कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 2,294.40 करोड़ रुपये रह गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,377.10 रुपये है।
