Genxai Analytics IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, फिर भी ₹116 के शेयरों ने दिया बिग शॉक

GenXAI Analytics IPO Listing: जेनएक्सएआई एंटरप्राइज परफॉरमेंस और एनालिटिक्स सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 3:52 PM
GenXAI Analytics IPO Listing: जेनएक्सएआई एनालिटिक्स का ₹55 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

GenXAI Analytics IPO Listing: एंटरप्राइज परफॉरमेंस और एनालिटिक्स सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली जेएनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 16 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹116 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹92.80 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 20% घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की। उछलकर यह ₹97.40 (GenXAI Analytics Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 16.03% घाटे में हैं। एंप्लॉयीज कम घाटे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹10 के डिस्काउंट पर मिला है।

GenXAI Analytics IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

जेनएक्सएआई एनालिटिक्स का ₹55 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 16.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 17.58 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 30.92 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 12.59 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 47.28 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.20 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹3.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹28.37 करोड़ नए प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट्स और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


GenXAI Analytics के बारे में

जेनएक्सएआई एंटरप्राइज परफॉरमेंस और एनालिटिक्स सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह कंपनियों को अपने वर्कफ्लो को ट्रैक पर रखने, सिस्टम परफॉरमेंस को सुधारने और ऑपरेशनल एफिसिएंसी को बढ़ाने में मदद करती है। यह एंटरप्राइज प्लानिंग, डेटा इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स, एप्लीकेशन डेवलपमेंट और जेनेरेटिव एआई सॉल्यूशंस जैसी सर्विसेज देती है, जिन्हें क्लाउड प्लेटफॉर्म्स और एआई से लैस डिसीजन सिस्टम्स के बढ़ते इस्तेमाल को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके क्लाइंट्स देश-विदेश में फैले हुए हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹84 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹2.65 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹6.55 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना औसतन 31% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹28.88 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹13.31 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹64.47 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹16.07 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹19.19 करोड़ पड़े थे।

Hexagon Nutrition IPO Listing: 7% प्रीमियम पर लिस्ट ₹45 का शेयर, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।