Hexagon Nutrition IPO Listing: 7% प्रीमियम पर लिस्ट ₹45 का शेयर, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

Hexagon Nutrition IPO Listing: हेग्जाकॉन न्यूट्रिशन रिसर्च से जुड़ी न्यूट्रिशन कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है बल्कि ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 3:59 PM
Hexagon Nutrition IPO Listing: हेग्जागॉन न्यूट्रिशन का ₹139 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Hexagon Nutrition IPO Listing: न्यूट्रिशनल प्रो़डक्ट्स को डेवलप कर उन्हें तैयार करने वाली हेग्जाकॉन न्यूट्रिशन के शेयरों की आज घरेलू स्टॉक मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 53 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹45 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹48.00 और NSE पर ₹48.25 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7% का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹50.39 (Hexagon Nutrition Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 11.98% मुनाफे में हैं।

Hexagon Nutrition IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

हेग्जागॉन न्यूट्रिशन का ₹139 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 53.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 19.77 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 161.49 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 26.85 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹1 की फेस वैल्यू वाले 3,08,59,704 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। चूंकि इस इश्यू के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है तो आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिला है बल्कि ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है।


Hexagon Nutrition के बारे में

हेग्जाकॉन न्यूट्रिशन रिसर्च से जुड़ी न्यूट्रिशन कंपनी है। यह माइक्रोन्यूट्रिएंट प्रीमिक्स, ब्रांडेड वेलनेस और क्लिनिकल न्यूट्रिशन, थेरेप्यूटिक फॉर्मूलेशन और रेडी-टू-यूज फ़ूड जैसे प्रोडक्ट्स डेवलप कर उन्हें तैयार करती है। इसकी तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज-महाराष्ट्र के नासिक, तमिलनाडु के चेन्नई और देश के बाहर उज्बेकिस्तान के ताशकंद में स्थित हैं। इसका कारोबार रिटेल फॉर्मेसीज, हॉस्टिल नेटवर्क, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, ऑनलाइन फॉर्मेसी के साथ-साथ इसकी खुद की पेंटास्योर, ओबेसिगो, पीडियागोल्ड और न्यूट्रोन जैसी ब्रांडेड वेबसाइट्स के जरिए देश भर में फैला हुआ है। देश भर में इसके 358 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं जिसमें से 8 की तो एक से अधिक राज्यों में मौजूदगी है। कंपनी ने देश के बाहर भी दक्षिण अफ्रीका, उज्बेकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग में ऑफिस खोले हैं। इसके प्रोडक्ट्स का 75 से अधिक देशों को निर्यात होता है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹5.82 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹12.21 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹24.38 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना औसतन 8% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹331.29 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹27.03 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹275.57 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹39.79 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹210.92 करोड़ पड़े थे।

Genxai Analytics IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, फिर भी ₹116 के शेयरों ने दिया बिग शॉक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।