Gift Nifty Indicator: क्रूड में उबाल से गिफ्ट निफ्टी भी नर्वस हुई है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन 85 प्वाइंट्स नीचे ट्रेड कर रहा है। इधर FIIs से भी सपोर्ट नहीं मिल रहा। कैश में 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली आई। वायदा में भी शॉर्ट पोजिशन बढ़ाई है। इस बीच ईरान-US में तनाव बढ़ने से बॉन्ड यील्ड और क्रूड में भारी उछाल देखने को मिला। क्रूड 91 के पार निकला है। बॉन्ड यील्ड भी 4.7% के डेंजर जोन के ऊपर पहुंचा है।
