Glenmark Pharma के शेयरों में 5% से ज्यादा की रैली, जानिए क्या है वजह

दिसंबर तिमाही में Glenmark Pharma के नतीजे शानदार रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21.1 फीसदी बढ़कर 290.76 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 240 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 7:43 PM
दवा बनाने वाली कंपनी Glenmark Pharma के शेयरों में आज दमदार रैली देखने को मिली है।

Glenmark Pharma share price : दवा बनाने वाली कंपनी Glenmark Pharma के शेयरों में आज दमदार रैली देखने को मिली है। NSE पर यह शेयर 5.33 फीसदी की तेजी के साथ 421.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए हैं। दरअसल, दिसंबर तिमाही में कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21.1 फीसदी बढ़कर 290.76 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 240 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 3,392.24 करोड़ रुपये हो गई।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

तीसरी तिमाही के दौरान एशिया, MEA, LATAM और RCIS (RoW) क्षेत्र से राजस्व पिछली समान तिमाही के 534.8 करोड़ रुपये की तुलना में 654.1 करोड़ रुपये रहा। भारत में फॉर्मूलेशन बिजनेस से सेल्स 1,006.9 करोड़ रुपये की तुलना में 1,074.5 करोड़ रुपये रही।


कंपनी का बयान

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) Glenn Saldanha ने कहा कि चैलेंजिंग मैक्रो इकोनॉमिक कंडीशन के बावजूद हमने मौजूदा तिमाही में शानदार ग्रोथ के साथ प्रदर्शन किया है। हमारे भारतीय कारोबार ने सेकेंडरी सेल्स में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ा अमेरिकी कारोबार में भी अच्छी रिकवरी हुई। तिमाही के दौरान RoW और यूरोपियन यूनियन के कारोबार में भी जबरदस्त वृद्धि देखी गई।

कैसा है स्टॉक का प्रदर्शन

Glenmark Pharma के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक महीने में फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें लगभग 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल की बात करें तो इसने नेगेटिव रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।