हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में NIKKEI नीचे कारोबार कर रहा है लेकिन SGX NIFTY आधा परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। वही INDEPENDENCE DAY के मौके पर आज अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे। US मार्केट शुक्रवार बढ़त पर बंद हुए थें। S&P 500 की फिर हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई थी।
विदेशी बाजारों के संकेत
एशियाई, अमेरिकी बाजार मिलेजुले नजर आ रहे है। शुक्रवार को S&P 500 नए रिकॉर्ड पर बंद हुए। S&P 500 में लगातार 7वें सत्र में रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है ।जॉब डेटा से अमेरिकी इकोनॉमी में रिकवरी के संकेत मिल रहे है। OPEC + की आज दोबारा बैठक होगी। समझौते पर UAE के विरोध के बाद दोबारा बैठक होगी। कच्चा तेल 76 डॉलर के पार निकला है। प्रोडक्शन 4 लाख bpd बढ़ने के बाद भी दाम पर असर नहीं है। इधर अमेरिकी बाजार आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेंगे।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 81.00 अंक ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.60 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 28,611.03 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.13 फीसदी की हल्की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 17,905.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग का बाजार 0.24 फीसदी टूटा है। वहीं, कोस्पी में 0.40फीसदी की बढ़त दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 4.42 अंक की मामूली बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.