हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया, SGX NIFTY और DOW FUTURES में मजबूती देखने को मिल रही है। उधर कल अमेरिका में S&P 500 की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। DOW भी 130 अंक चढ़कर बंद हुआ ।
विदेशी बाजार से संकेत
Dow कल 130 अंक चढ़कर बंद हुआ था। S&P 500 की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली । मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और जॉबलेस क्लेम डेटा से ग्लोबल मार्केट को सहारा मिला है। US में जून मैन्युफैक्चरिंग डेटा PMI 60.6 फीसदी पर है जबकि वीकली जॉबलेस क्लेम 51000 घटकर, 3.64 लाख पर पहुंच गई है। इधर IMF ने 2021 के लिए US का GDP अनुमान बढ़ाया। US का GDP अनुमान 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया। US में टैक्स कलेक्शन 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है।
OPEC+ की आज फिर बैठक
OPEC+ देशों के फैसले से पहले ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर के करीब पहुंच गया है। आज फिर OPEC+ देशों की बैठक होगी। उत्पादन बढ़ाने पर फैसला होना बाकी है। UAE फिलहाल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में नहीं है जबकि OPEC और Russia उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में है।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 26.00 अंक ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 28,791.10 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.34 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ17,777.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग का बाजार 1.48 फीसदी टूटा है। वहीं, कोस्पी में 0.10 फीसदी की हल्की बढ़त दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में भी 1.34 अंक की कमजोरी के साथ कामकाज कर रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
