US Markets : बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे हैं। एशिया की मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। गिफ्टी निफ्टी में 40 अंकों बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। US फ्यूयर्स भी 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल मिले-जुले बंद हुए थे। टेक शेयरों में दबाव से नैस्डेक गिरा था। अमेरिकी बाजारों के सभी सेक्टर में दबाव दिखा था। टेस्ला का शेयर कल करीब 2 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। नैस्डेक 10 जुलाई से करीब 9 फीसदी गिरा है। जिसके चलते बाजार से 2.3 लाख करोड़ डॉलर साफ हुए हैं। S&P500 इंडेक्स की करीब 1/3 कंपनियों ने नतीजे पेश कर दिए हैं। सिर्फ 43% कंपनियों की आय अनुमान से ज्यादा रही है। Lululemon का शेयर सिटी के डाउनग्रेड से 9 फीसदी गिरा है।
गिरने वाले टेक शेयर की बात करें तो AMD में 4.36 फीसदी, क्वालकॉम में 3.14 फीसदी, अल्फाबेट में 3.10 फीसदी और माइक्रोसॉफ्ट में 2.45 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं, Nvidia में 1.72 फीसदी, मेटा में 1.70 फीसदी, एप्पल में 0.48 फीसदी और अमेजन में 0.54 फीसदी की गिरावट हुई है।
अमेरिका में 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.47 फीसदी, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.24 फीसदी, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.14 फीसदी और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.44 फीसदी पर रही है।
आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 28 अंकों की बढ़त के साथ 24,477.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 188.10 अंक यानी करीब 0.49 फीसदी तेजी के साथ 38,057.61 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में सपाट कारोबार हो रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 758.24 अंक यानी 3.28 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 22,122.31 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 33.30 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 17,037.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कोस्पी में 0.80 फीसदी की तेजी दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।