Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 118 प्वाइंट का दबाव रहा। एशिया में MIXED कारोबार हो रहा। उधर कल रिकवरी के बावजूद नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा नीचे गिरा। हालांकि डाओ जोंस मामूली बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर वार्ता के बीच क्रूड कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 71 डॉलर के नीचे फिसला। वही COMEX GOLD 5200 डॉलर के करीब स्टेबल हुआ, लेकिन चांदी में 2 परसेंट से ज्यादा का दबाव रहा। COMEX SILVER का भाव 88 डॉलर के पास रहा।
