Credit Cards

Global Market: चीन ने कर्ज किया सस्ता, एशियाई बाजारों में बढ़त, गिफ्ट निफ्टी 72 अंक ऊपर

गिफ्ट NIFTY 72.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 37,649.55 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.18 फीसदी चढ़कर 21,564.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड May 20, 2025 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
7 महीने में पहली बार बेंचमार्क लेंडिंग रेट में कटौती की है। 1 साल का लोन प्राइम रेट 3.1% से घटाकर 3% किया ।

गिफ्ट निफ्टी में 72 प्वाइंट की तेजी दिखा रहा है। चीन के कर्ज सस्ता करने के फैसले से एशियाई बाजारों के सेंटिमेंट भी अच्छे हुए। इधर कल मूडीज के डाउनग्रेड से US बाजार बेफिक्र नजर आए। निचले स्तरों से शानदार सुधार दिखा। डाओ में 450 प्वाइंट तो नैस्डैक में 300 प्वाइंट की रिकवरी आई।

सोमवार को अमेरिकी बाजार

US मार्केट में निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी निवेशकों ने क्रेडिट रेटिंग डाउनग्रेड को नजर अंदाज किया। शुरुआती गिरावट में खरीदारी देखने को मिली। सभी इंडेक्स दिन के निचले स्तरों से ऊपर बंद हुए। डाओ जोंस 140 प्वांट की तेजी के साथ बंद हुआ। UnitedHealth में 8% उछाल का डाओ में बड़ा योगदान रहा।


दरअसल, जानकारों का मानना है Moody’s रिपोर्ट में कुछ नया नहीं है। गिरावट को निवेशकों ने खरीदारी का मौका माना है। इस बीच 10 साल की US बॉन्डी यील्ड में सुस्ती देखने को मिली।

रूस-यूक्रेन वार्ता पर ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ करीब 2 घंटे बातचीत की जानकारी दी। ट्रंप ने फोन पर हुई इस बातचीत के बारे में बताया रूस और यूक्रेन सीजफायर के लिए बातचीत शुरू करेंगे। लड़ाई खत्म करने की दिशा में कुछ प्रगति हुई है। ट्रंप ने इस बारे में फ्रांस, इटली, जर्मनी, यूरोपीय यूनियन और जेलेंस्की को जानकारी दी है।

चीन ने कर्ज सस्ता किया

7 महीने में पहली बार बेंचमार्क लेंडिंग रेट में कटौती की है। 1 साल का लोन प्राइम रेट 3.1% से घटाकर 3% किया । 5 साल की लोन रेट 3.6% से घटाकर 3.5% की है। चीन में डिमांड अब भी कमजोर रहा। अप्रैल में नए लोन पिछले साल के मुकाबले 61% कम हुआ।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 72.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 37,649.55 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.18 फीसदी चढ़कर 21,564.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 23,610.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 3,376.36 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।