Get App

Global Market: हफ्ते के पहले दिन विदेशी संकेत मिलेजुले, निक्केई करीब 160 अंक ऊपर

एशिया में निक्केई करीब चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2021 पर 10:35 AM
Global Market: हफ्ते के पहले दिन विदेशी संकेत मिलेजुले, निक्केई करीब 160 अंक ऊपर

हफ्ते के पहले दिन विदेशी संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में निक्केई करीब चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। चीन, ताइवान, हांगकांग के बाजार बंद है।  SGX NIFTY और DOW FUTURES पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।  S&P 500  शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।

विदेशी बाजार से संकेत

US-Fed की बैठक से पहले बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq 0.40 फीसदी चढ़ा है। गुरुवार को Federal Reserve दरों पर फैसला करेगा । इधर आज हांगकांग, चीन और तायवान के बाजार बंद है। 2 साल की ऊंचाई पर कच्चा तेल पहुंचा है और  ब्रेंट 73 डॉलर के पास नजर आ रहा है। सोने पर दबाव देखने को मिल रहा है और   Comex पर इसका भाव 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.46 फीसदी के करीब है।


एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।  SGX NIFTY 64.50 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 29,109.52 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.07 फीसदी की हल्की गिरावट नजर आ रही है। वही आज हांगकांग, चीन और तायवान के बाजार बंद है। कोस्पी में 0.05 फीसदी की गिरावट दिख रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें