Global market : गिफ्ट निफ्टी 225 अंक नीचे, निक्केई 5 फीसदी टूट, अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट

Global market: कल अमेरिकी बाजारों पर कमजोर मैन्युफैक्चरिंग और जॉब आंकडों ने दबाव बनाया। उधर बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरें 0.25 फीसदा घटाई हैं। Russell 2000 इंडेक्स फरवरी 2024 के बाद सबसे ज्यादा गिरा। मंदी की आशंका से अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दिखी है। डाओ जोन्स 500 अंक फिसला है। नैस्डैक और S&P500 इंडेक्स भी 2.5 फीसदी तक गिरे है

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 9:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market : अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग PMI जुलाई में 46.8 प्वाइंट पर रहा है। ये जून में 48.5 पर, मई में 48.7 पर अप्रैल में 49.2 प्वाइंट पर और मार्च में 50.3 पर रहा था

Global market : ग्लोबल बाजारों से बेहद खराब संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 225 अंक नीचे कारोबार करता दिख रहा है। जापान का बाजार निक्केई 5 फीसदी टूट गया है। दूसरे एशियाई बाजार भी 3 फीसदी तक टूटे हैं। उधर मंदी की आशंका से अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दिखी है। डाओ जोन्स 500 अंक फिसला है। नैस्डैक और S&P500 इंडेक्स भी 2.5 फीसदी तक गिरे है।

अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग PMI जुलाई में 46.8 प्वाइंट पर रहा है। ये जून में 48.5 पर, मई में 48.7 पर अप्रैल में 49.2 प्वाइंट पर और मार्च में 50.3 पर रहा था। US जॉबलेस क्लेम के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 27 जुलाई को 2.49 लाख पर, 20 जुलाई को 2.35 लाख पर, 13 जुलाई को 2.45 लाख पर और 6 जुलाई को 2.23 लाख पर था।

कल गिरावट के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार


कल अमेरिकी बाजारों पर कमजोर मैन्युफैक्चरिंग और जॉब आंकडों ने दबाव बनाया। उधर बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरें 0.25 फीसदा घटाई हैं। Russell 2000 इंडेक्स फरवरी 2024 के बाद सबसे ज्यादा गिरा। सेमीकंडक्टर वाले शेयरे 20 मार्च के बाद सबसे ज्यादा गिरे। इंटेल ने कहा है कि वह 15 फीसदी लोगों की छंटनी करेगा। टोयोटा का शेयर 8 फीसदी और मॉडर्ना का शेयर 21 फीसदी गिरा है।

गिरने वाले टेक शेयरों की बात करें तो क्वालकॉम में 9 फीसदी, ब्रॉडकॉम में 8 फीसदी, AMD में 8 फीसदी, माइक्रोन टेक्नोलॉजी में 8 फीसदी, NVIDIA में 7 फीसदी, टेस्ला में 7 फीसदी, इंटेल में 5 फीसदी, एप्पल में 2 फीसदी और अमेजन में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.26 फीसदी पर, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 3.96 फीसदी पर, 5 साल की बॉन्ड यील्ड 3.81 फीसदी पर और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.12 फीसदी पर दिख रही है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में चौतरफा कमजोरी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 232 अंकों की गिरावट के साथ 24,819.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 1,788.52 अंक यानी करीब 4.7 फीसदी की गिरावट के साथ 36,333.93 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 32.99 अंक यानी 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 772.65 अंक यानी 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ 21,861.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 334.75 अंक यानी 2 फीसदी की गिरावट के साथ 16,963.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 3.24 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

 

Trade setup for today : निफ्टी के लिए 24800 पर पहला सपोर्ट, 25100 की बाधा टूटने पर 25340 का स्तर मुमकिन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।