Trade setup for today : निफ्टी के लिए 24800 पर पहला सपोर्ट, 25100 की बाधा टूटने पर 25340 का स्तर मुमकिन
Trade setup : आज के कारोबार में एफएंडओ की प्रतिबंध सूचि में शामिल रहने वाले शेयरों में इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट, बिरलासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स और आरबीएल बैंक शामिल हैं। निफ्टी के लिए 24,800 महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बना हुआ है। यहां से खरीदारी आने की उम्मीद है। इसके बाद 24,600-24,500 के जोन में अगला बड़ा सपोर्ट है
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 8:30 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 23 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली
Trade setup : 1 अगस्त के कारोबारी सत्र में निफ्टी इंडेक्स 25,000 के स्तर से ऊपर खुला का। धीरे-धीरे गति खोने के बावजूद निफ्टी ने कारोबारी सत्र का समापन बढ़त के साथ किया था। निफ्टी कल पहली बार 25,000 अंक से ऊपर रहने में कामयाब रहा था। हालांकि, कल मार्केट ब्रेड्थ सीमित रही थी। कल बुल्स से सीमित सपोर्ट मिला जो बाजार में भय का संकेत देता है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 24,800 महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बना हुआ है। यहां से खरीदारी आने की उम्मीद है। इसके बाद 24,600-24,500 के जोन में अगला बड़ा सपोर्ट है। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 25,080-25,100 पर रजिस्टेंस दिख रहा। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो अगला रजिस्टेंस 25,340 पर होगा।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट: 24876.9, 24802.65 और 24674.55
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25005, 25058.85 और 25186.95
खास फॉर्मेशन : निफ्टी ने अपने शिखर पर डेली चार्ट पर एक डोजी कैंडलस्टिक बनाया है। ऑवरली चार्ट पर, यह 10-20 ईएमए से ऊपर बना हुआ है, जो निरंतर तेजी बने रहने का संकेत है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट : 51371.7, 51190, और 50862.6
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रजिस्टेंस : 51699.1, 51844.8, और 52172.2
खास फॉर्मेशन : बैंक निफ्टी सूचकांक पर दबाव में बना हुआ है। यह 52,000 अंक से नीचे कंसोलीडेट हो रहा है, जहां कॉल राइटिंग ओपन इंटरेस्ट सबसे अधिक है। यह अपने 20-डे मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआहै, जिससे ऊपरी स्तरों पर रजिस्टेंस बनता है। पिछले चार कारोबारी सत्रों में रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी 50 अंक से नीचे रहा है, जो सुस्ती का संकेत है।
वीकली बेसिस पर 25,050 की स्ट्राइक पर 2 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 2.2 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी 12-13 की रेंज में बनी हुई है। पिछले सत्र के इंडिया VIX की तुलना में फीयर इंडेक्स 2.42 फीसदी की गिरावट के साथ 12.93 फीसदी पर बंद हुआ।
28 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 28 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
58 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 58 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
75 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 75 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
23 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 23 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 1 अगस्त को 1 से नीचे फिसलकर 0.95 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में स्टॉक: इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट, बिरलासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स और आरबीएल बैंक
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।