Global Market: चीन पर ट्रंप का U TURN। 100% टैरिफ के लगाने के एलान के बाद पलटी मारी और कहा अमेरिका, चीन की मदद करना चाहता है । चीन को परेशानी में डालने का इरादा नहीं है। चिंता की बात नहीं जल्द सब कुछ ठीक होगा। ट्रंप के बयान से ग्लोबल बाजारों का मूड सुधर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में करीब 400 प्वाइंट की तेजी आई। गिफ्ट NIFTY 129.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। हालांकि एशिया में दबाव कायम है। इधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में कोहराम मचा। 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ हुआ। क्रिप्टो में भी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दिखी।
