Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों में दबाव, नैस्डैक 1% लुढ़का

गिफ्ट NIFTY 6.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 38,345.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी गिरकर 23,344.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 8:24 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों में दबाव, नैस्डैक 1% लुढ़का
US कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज आएंगे. एप्पल के शेयरहोल्डर्स की बैठक आज होगी।

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है।  एशियाई बजारों में गिरावट रही। कल अमेरिकी बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले है। डाओ दिन के ऊपरी स्तर से करीब 250 प्वॉइंट लुढ़का है। वहीं नैस्डैक में एक परसेंट से ज्यादा की तेज गिरावट आई।बाजार पर शुक्रवार का दबाव सोमवार को भी दिखा। टेक शेयरों में दबाव से S&P500, नैस्डेक गिरकर बंद हुए। नतीजों से पहले NVIDIA का शेयर कल 3% गिरा। NVIDIA का शेयर एक महीने में 9% गिरा। 7 बड़े टेक शेयरों में हेज फंड्स की खरीदारी घटी। हेज फंड्स की खरीदारी अप्रैल 2023 के बाद सबसे कम रहा।

ट्रंप, टैरिफ और टेंशन

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ लगेगा। दोनों देशों से इंपोर्ट पर टैरिफ लगेगा। 4 मार्च तक दोनों देशों के टैरिफ रोक लगी थी। इस बीच अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि टैरिफ की दर अभी तक तय नहीं है। अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगना तय है।

इस बीच कनाडा के विदेश मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में फेंटानिल का एक्सपोर्ट US है। US से बंदूकें, प्रवासी भी कनाडा आते हैं। US के खिलाफ सभी सहयोगियों को साथ आना चाहिए। जवाबी कदम उठाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें