Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजार में दबाव, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 1.5% टूटे

एशिया भी नरमी देखने को मिल रही है। उम्मीद से बेहतर जॉब आंकड़ों से जनवरी में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से शुक्रवार को अमेरिकी शेयरों में बिकवाली हुई थी। S&P 500 ने 2025 की सारी बढ़त को खत्म कर दिया

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गिफ्ट NIFTY लाल निशान में कामकाज कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है

गिफ्ट निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा फिसला है। एशिया भी नरमी देखने को मिल रही है। उम्मीद से बेहतर जॉब आंकड़ों से जनवरी में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से शुक्रवार को अमेरिकी शेयरों में बिकवाली हुई थी। S&P 500 ने 2025 की सारी बढ़त को खत्म कर दिया। मजबूत जॉब रिपोर्ट के बाद महंगाई की नई आशंकाओं को हवा मिली, जिससे यह अनुमान मजबूत हुआ कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती करने में सतर्क नजरिया अपना सकता है।

वॉल स्ट्रीट के मुख्य सूचकांक लगातार दूसरे सप्ताह लाल निशान में बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 696.75 अंक या 1.63% गिरकर 41,938.45 पर आ गया, एसएंडपी 500 91.21 अंक या 1.54% गिरकर 5,827.04 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 317.25 अंक या 1.63% गिरकर 19,161.63 पर आ गया।

US नॉन-फार्म पेरोल


दिसंबर में 2.55 लाख पर आंकड़े रहे। बाजार को 1.55 लाख की उम्मीद थी। मार्च 2024 के बाद सबसे ज्यादा तेजी रही। दिसंबर में यूएस में बेरोजगारी दर 4.1% पर रहीजबकि बाजार को 4.2% पर रहने की अनुमान था।

यूएस बॉन्ड यील्ड

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी 149 बीपीएस बढ़कर 4.75 प्रतिशत पर पहुंच गया, तथा 2-ट्रेजरी ट्रेजरी 270 बीपीएस बढ़कर 4.37 प्रतिशत पर पहुंच गया। 30 सालों की यील्ड 5% से पार निकली है।

डॉलर इंडेक्स

ट्रेजरी यील्ड में अप्रत्याशित बढ़त ने डॉलर को को मजबूती दी है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 109.66 के स्तर पर दिख रहा है।

आगे की राह नहीं आसान?

S&P500 आर्निंग यील्ड 10 साल की यील्ड से 1% कम रही। पिछली बार 2002 में S&P500 आर्निंग यील्ड 1% कम से कम थी। जानूस हेंडरसन ने कहा कि 10 साल की यील्ड 5% के पार निकला बाजार से बुरा है। शेयर बाजार में अचानक बिकवाली आने की आशंका है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि अगले 6 महीने बाजार के लिए चुनौती भरे है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY लाल निशान में कामकाज कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.20 फीसदी गिरकर 22,516.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 18,821.43 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 3,154.37 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।