Credit Cards

Global Market : गिफ्ट निफ्टी 100 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में दबाव, NVIDIA रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

Global Market : गिफ्ट NIFTY 100.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 41,590.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.35 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.18 फीसदी चढ़कर 23,414.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। एशिया में भी दबाव देखने को मिल रहा।

Global Market : गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। एशिया में भी दबाव देखने को मिल रहा। उधर अमेरिका में डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। लेकिन नैस्डैक और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। कल NVIDIA रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। डाओ जोंस कल 300 अंक गिरकर बंद हुआ। IBM का शेयर कल 8% गिरकर बंद हुआ। डाओ जोंस में IBM के शेयर का 4% वेटेज है।

ट्रंप का फेड दौरा

2 दशकों में दौरा करने वाले पहले राष्ट्रपति है। ट्रंप ने कहा कि जेरोल पॉवेल के साथ कोई तनाव नहीं है। पॉवेल को बर्खास्त करना जरूरी नहीं है। चाहूंगा कि पॉवेल दरों में कटौती करें।


इंटेल ने किया निराश?

Q2 में कंपनी की आय $12.86 बिलियन रहा। बाजार को $11.92 आय की उम्मीद थी। Q2 में घाटा बढ़कर $2.9 बिलियन पहुंचा है। Q3 में $13.10 बिलियन आय की उम्मीद है। Q3 में कंपनी को मार्जिन में दबाव की आशंका है। CEO ने कहा कि कंपनी खर्चों में और कटौती करेगी।

मीम स्टॉक वापस आए?

हेल्थकेयर ट्रायंगल एक दिन में 115% चढ़ा। शेयर $0.05/शेयर के भाव पर बंद हुआ। 3 बिलियन शेयरों में कारोबार हुआ। $150 मिलियन कीमत के शेयरों का कारोबार कर रहा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 100.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 41,590.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.35 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.18 फीसदी चढ़कर 23,414.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 25,441.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 3,596.90 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।