Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त नजर आ रही है। एशिया में MIXED कारोबार हो रहा है। वहीं अमेरिका में कल डाओ जोंस में 400 प्वाइंट का उछाल आया, लेकिन नैस्डैक में करीब 1 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। टेक शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। अप्रैल के बाद नेस्डैक के मुकाबले रसेल 2000 का बेहतर प्रदर्शन किया। कमजोर बैलेंस शीट वाली कंपनियों का GOLDMAN SACHS इंडेक्स 1.5% चढ़ा।
