दावोस में डोनल्ड ट्रंप के बयान से कच्चे तेल में गिरावट बढ़ी है। एक दिन में ब्रेट 1.50% लुढ़कर 78 डॉलर के नीचे फिसला है। ट्रंप ने कहा OPEC+ देश कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट लाएंगे। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया में भी मजबूती है और कल अमेरिका में भी करीब एक परसेंट तक की तेजी रही। डाओ रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 500 अंक दूर है जबकि S&P 500 इंडेक्स 6100 के ऊपर बंद हुआ ।
WEF में बोले डोनल्ड ट्रंप
कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 15% कर हो सकता है। टैक्स घटाने के लिए जरूरी है कंपनियां US में प्रोडक्ट बनाएं। अमेरिका में निर्माण नहीं तो टैरिफ लगेगा। डोनल्ड ट्रंप ने EU, मॉनिटरी पॉलिसी, क्रूड के दाम, रूस, चीन के मुद्दे पर बात की।
मॉनिटरी पॉलिसी पर बोले ट्रंप
अमेरिकी फेड से दरों में कटौती के लिए कहा है। दरों में कटौती अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। सही वक्त पर जेरोम पॉवेल से बात करेंगे। ब्याज दरों की पॉवेल से ज्यादा समझ है।
चीन के मुद्दे पर बोले ट्रंप
चीन के साथ सिर्फ लेवल प्लेइंग फील्ड चाहिए। चीन के साथ सिर्फ निष्पक्ष रिश्ते की तलाश है। उम्मीद है कि चीन रूस-यूक्रेन के बीच शांति बहाली में मदद करेगा।
ट्रंप ने कहा कि सऊदी, OPEC देशों से दाम घटाने के लिए कहेंगे। कच्चे तेल में गिरावट से महंगाई दर घटेगी। महंगाई दर मं गिरावट आएगी तो ब्याज दरें भी घटेंगी। US के पास दुनिया का सबसे ज्यादा ऑयल और गैस के भंडार है। अमेरिका अपने ऑयल और गैस के भंडार का इस्तेमाल करेगा। दिसंबर की 40% महंगाई सिर्फ एनर्जी कीमतों से बढ़ी है।
ट्रंप के बयान के बाद क्रूड करीब 2 हफ्तों के निचले स्तरों पर आया। एक हफ्ते में 3% से ज्यादा भाव गिरे। US का रिजर्व लगातार 9वें हफ्ते गिरा।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 24.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 40,176.05 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ 20,066.36 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.85 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 3,254.46 के स्तर पर दिख रहा है।