गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रहा है। एशिया भी नरम है। कल अमेरिकी INDICES में एक परसेंट तक की गिरावट रही। डाओ जोन्स 300 अंक गिरकर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बीच S&P500, नैस्डेक इंडेक्स 1-1% गिरे । इजरायल-ईरान तनाव के बीच ट्रंप के बयान ने दबाव बनाया। आज अमेरिकी फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को अमेरिका में दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
अब हमारा धैर्य समाप्त हो रहा है। ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करे। जानते हैं ईरान के सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं। खामेनेई को नहीं मारेंगे, कम से कम अभी तो नहीं। नहीं चाहते कि नागरिकों, US सैनिकों पर मिसाइलें दागी जाएं। व्हाइट हाउस का बयान है कि ट्रंप ईरान पर हमला करने पर विचार कर रहे हैं। ईरान पर हमला एक विकल्पों में से एक है।
ट्रंप ने पहले क्या कहा था?
शांति वार्ता के लिए ईरान से संपर्क नहीं किया। ईरान के आसमान पर हमारा पूरा कंट्रोल है। ईरान के साथ ज्यादा बातचीत का मूड नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $77 के पार निकल चुका है। एक दिन में 5% से ज्यादा आई कीमतों में तेजी आई है। बिम्को ने बताया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वालों की संख्या घटी है। तनाव के कारण फ्यूल टैंकरों के दाम बढ़े। पर्शियन गल्फ से जापान जाने वाले टैंकरों के दाम दो गुन हुए।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 27.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 38,815.62 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.37 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.69 फीसदी चढ़कर 22,323.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 23,697.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 3,380.47 के स्तर पर दिख रहा है।