Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में मजबूती, 4 महीने के निचले स्तर पहुंचा क्रूड

Global Market: एशिया बाजारों में मजबूत कामकाज हो रहा है। जापान का बाजार निक्केई करीब डेढ़ परसेंट ऊपर है। इधर शटडाउन के बाद भी शुक्रवार को US बाजारों में मजबूती दिखी, लेकिन बावजूद इसके गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2025 पर 9:30 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में मजबूती, 4 महीने के निचले स्तर पहुंचा क्रूड
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 4 महीने के निचले स्तर पहुंचा है । ब्रेंट में 65 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। सप्लाई बढ़ने और US GOVERMENT SHUTDOWN से दबाव बना है।

Global Market: एशिया बाजारों में मजबूत कामकाज हो रहा है। जापान का बाजार निक्केई करीब डेढ़ परसेंट ऊपर है। इधर शटडाउन के बाद भी शुक्रवार को US बाजारों में मजबूती दिखी, लेकिन बावजूद इसके गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.11% चढ़ा और टॉपिक्स इंडेक्स भी 1.01% ऊपर रहा। सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हिताची ने जिसके शेयर करीब 8% उछल गए। कंपनी ने गुरुवार देर रात घोषणा की कि वह OpenAI के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर बनाने जा रही है। इस साझेदारी को जापान की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है।

हालांकि जापान का बेरोजगारी दर अगस्त में बढ़कर 2.6% हो गया, जो बाजार की उम्मीद (2.4%) से ऊपर रहा और पिछले महीने (2.3%) की तुलना में भी ज्यादा है। इसके बावजूद निवेशकों ने इसे बड़ी चिंता के रूप में नहीं लिया क्योंकि सर्विस सेक्टर में मजबूती बरकरार रही।

OpenAI का कमाल

दुनिया का सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप बनी। 500 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर शेयर बिक्री पूरी की। मौजूदा, पूर्व कर्मचारियों ने अपने शेयर बेचे। निवेशकों को $6.6 बिलियन में शेयर बेचें। सॉफ्टबैंक, टी. रो प्राइस, MGX ने शेयर खरीदें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें