Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशियाई बाजारों में दबाव, क्रूड की कीमतों में गिरावट

Global Market: गिफ्ट NIFTY 17.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 37,894.02 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है

अपडेटेड May 30, 2025 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement
ट्रंप टैरिफ को लेकर सरकार की अपील पर फेडरल अपीलेट कोर्ट विचार करेगी। तब तक के लिए ट्रंप टैरिफ दोबारा लागू किया गया है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी दबाव रहा। कल अमेरिकी बाजारों में हल्की बढ़त रही थी। उधर क्रूड में डेढ़ परसेंट की गिरावट दिखी। ट्रंप टैरिफ को लेकर सरकार की अपील पर फेडरल अपीलेट कोर्ट विचार करेगी। तब तक के लिए ट्रंप टैरिफ दोबारा लागू किया गया है। कोर्ट ने केस दायर करने वालों से 5 जून और ट्रंप प्रशासन से 9 जून तक जवाब मांगा है। लंबी अवधि के लिए स्टे मिलने पर ही टैरिफ लागू किए जाएंगे। अगर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो भी टैरिफ लागू रहेंगे।

ट्रंप ट्रेड के सलाहकार पीटर नवैरो ने एक बयान में कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति जिंता और मजबूत है। नौकरी और फैक्ट्रियों की रक्षा के लिए ट्रंप टैरिफ लागू की जाएगी।

अमेरिकी बाजार ने किया निराश

डाओ फ्यूचर्स एक समय 600 प्वाइंट ऊपर,लेकिन इंडेक्स केवल 100 प्वाइंट चढ़े। बाजार ने माना कोर्ट का फैसला अस्थायी है। कारोबार के दौरान डाओ जोंस 300 प्वाइंट तक गिरा। NVIDIA के नतीजों से S&P 500 और नैस्डैक को सपोर्ट मिला। US डॉलर इंडेक्स फिर से 100 के नीचे फिसला। आज OPEC+ बैठक से पहले कच्चे तेल की कीमतें $66 प्रति बैरल से नीचे है।


टैरिफ विवाद पर GOLDMAN SACHS

1962 के ट्रेड एक्सपैंशन एक्ट के तहत सेक्टर स्पेसिफिक टैरिफ लगाए जा सकते हैं। 1974 ट्रेड एक्ट के तहत 15% बेसलाइन टैरिफ संभव है। बिना संसद की मंजूरी के धारा 122 के तहत टैरिफ सिर्फ 150 दिनों तक संभव है। ट्रेड एक्ट 1974 के तहत व्यापारिक साझेदारों पर नई जांच संभव है। सेक्शन 301 के तहत टैरिफ की कोई सीमा नहीं पर जांच में समय लगेगा। US के खिलाफ भेदभाव करने वाले देशों पर 50% टैरिफ संभव है।

ट्रंप से मिले जेरॉम पॉवेल

ट्रंप ने कहा कि ब्याज दरें नहीं घटाकर पॉवेल गलती कर रहे हैं। मॉनटेरी पॉलिसी की उम्मीदों पर ट्रंस से चर्चा नहीं है।पॉवेल का कहना है कि लक्ष्य और गैर राजनीतिक नजरिए से पॉलिसी पर निर्णय लिया है। इकोनॉमिक आकंड़े और आउटलुक के मुताबिक पॉलिसी होगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 17.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 37,894.02 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 23,238.82 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 3,353.07 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।