Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 62 प्वाइंट की बढ़त दिखा रहा है।वहीं एशिया में जापान का निक्केई नए शिखर पर पहुंचा। इधर ब्याज दरों में दो से ज्यादा कटौती की उम्मीद से अमेरिकी INDICES में भी कल मजबूती दिखी।
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 62 प्वाइंट की बढ़त दिखा रहा है।वहीं एशिया में जापान का निक्केई नए शिखर पर पहुंचा। इधर ब्याज दरों में दो से ज्यादा कटौती की उम्मीद से अमेरिकी INDICES में भी कल मजबूती दिखी।
अमेरिकी बाजारों का हाल
कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए । डाओ 114 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकिS&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों के करीब बंद हुआ । टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक में तेजी आई। 17 सितंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। 90% लोगों को दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। कमजोर जॉब डाटा से दरों में कटौती की उम्मीद है। बॉन्ड यील्ड में गिरावट से भी अमेरिकी बाजार को सहारा मिला।
अमेरिका में बदलेंगे हालात?
22V रिसर्च के मुताबिक साल के अंत तक S&P500 इंडेक्स 7000 का होगा जबकि मॉर्गन स्टैनली मानता है कि अस्थिरता के बाद भी बाजार में तेजी संभव है। वहीं गोल्डमैन सैक्स ने भी स्मॉलकैप शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई है। यूबीएस को लगता है कि जनवरी 2026 तक दरों में 1% कटौती की उम्मीद है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि फेड से फैसले से 'सेल न्यूज' शुरू हो सकता है।
रूस पर लगेंगे नए प्रतिबंध?
रूस पर EU नए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। रूसी बैंक, कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। रूसी पेमेंट सिस्टम पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। क्रेडिट कार्ड सिस्टम, क्रिप्टो एक्सचेंज पर प्रतिबंध संभव है। अमेरिका और EU मिलकर प्रतिबंध लगा सकते हैं। EU के प्रतिनिधि इस हफ्ते अमेरिका का दौरा करेंगे।
फ्रांस में राजनीतिक संकट
फ्रांस में राजनीतिक अनिश्चितता हावी है, जहां प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हारने की आशंका है। फ्रांस्वा बायरू ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। संसद में विश्वास मत हारने के बाद इस्तीफा देंगे। बीते 12 महीने दूसरी बार फ्रांस में सरकार गिरी। बायरू को 364 में सिर्फ 194 वोट ही मिले है।
एप्पल का मेगा इवेंट
iPhone17 आज लॉन्च हो सकता है । एप्पल वॉच का नया वर्जन भी पेश हो सकता है। कंपनी विजन प्रो हेडसेट से भी पर्दा उठा सकती है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 62 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 43,715.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.24 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.32 फीसदी चढ़कर 24,871.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ 26,037.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 7 फीसदी की बढ़त के साथ 3,829.64 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।