Credit Cards

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़त, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, क्रूड ऑयल पर बाजार की नजर

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा। डाओ फ्यूचर्स सुबह फ्लैट नजर आ रहा। कल लेबर डे की वजह से अमेरिका में छुट्टी थी। रुस-यूक्रेन टेंशन बढ़ने से क्रूड में मामूली तेजी आई।

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
कल चीन मिलिट्री परेड करेगा. कल द्वितीय विश्व युद्ध को 80 साल पूरे हो रहे हैं। शी जिनपिंग इस साल परेड में भाषण देंगे।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा। डाओ फ्यूचर्स सुबह फ्लैट नजर आ रहा। कल लेबर डे की वजह से अमेरिका में छुट्टी थी। रुस-यूक्रेन टेंशन बढ़ने से क्रूड में मामूली तेजी आई। इधर सोने-चांदी की चमक बरकरार है। अमेरिका में दरें घटने की उम्मीद में सोना 4 महीने की ऊंचाई पर तो चांदी इंटरनेशनल मार्केट में 14 साल के हाई पर पहुंचा।

ट्रुथ सोशल पर बोले ट्रंप

हम भारत के साथ बहुत कम कारोबार करते हैं, लेकिन भारत हमारे साथ बहुत कारोबार करता है। अमेरिका उनके सबसे बड़ा "ग्राहक" है। लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेच पाते हैं। दशकों से रिश्ते पूरी तरह से एकतरफा रहे है। भारत हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलता है। भारत अपना ज्यादातर तेल रूस से खरीदता है। भारत अपने ज्यादातर हथियार भी रूस से खरीदता है। अमेरिका से इन दोनों की ही खरीद काफी कम है। उन्होंने अपना टैरिफ '0' करने की पेशकश की है। लेकिन अब इसके लिए बहुत देर हो चुकी है।


चीन दिखाएगा सैन्य ताकत?

कल चीन मिलिट्री परेड करेगा. कल द्वितीय विश्व युद्ध को 80 साल पूरे हो रहे हैं। शी जिनपिंग इस साल परेड में भाषण देंगे। सेना का बदला स्वरूप देखने को मिल सकता है। परेड में उत्तर कोरिया के किम जोंग उन भी शामिल होंगे। परेड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। चीन अपनी नई एंटी-शिप मिसाइलों को दिखाएगा। लड़ाकू ड्रोन, परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलें भी दिखाएगा। स्टील मिलों को कम उत्पादन करने का आदेश दिया है। आसमान नीला दिखे इसके लिए स्टील मिलों को आदेश दिया गया।

US-वेनेजुएला मामले पर बोले मादुरो

मार्को रुबियो ट्रंप को नरसंहार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। रुबियो कैरेबिया, दक्षिण अमेरिका, वेनेजुएला में नरसंहार चाहते हैं। 10,000 मिसाइलें होने पर भी वेनेजुएला का सिर नहीं झुकेगा। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो हैं। अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो हैं।

बढ़ी चांदी की चमक

2011 के बाद पहली बार $40 के पार भाव निकला। सितंबर में दरें घटने की उम्मीद से तेजी आई। डॉलर में कमजोरी से सहारा मिल रहा है । मजबूत मांग से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा ।

तेल पर सबकी नजर

ब्रेंट का भाव $65-70/बैरल के बीच कायम है। 7 सितंबर को OPEC+ देशों की बैठक होगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 47.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 42,378.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.10 फीसदी गिरकर 24,048.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 25,478.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 3,844.84 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।