अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद आज DOW FUTURES में निचले स्तरों से 230 अंकों की रिकवरी देखने को मिल रही है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई। SGX NIFTY करीब 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के कारोबार में DOW 621 अंक गिरकर बंद हुआ था। US FUTURES में भी 100 अंक से ज्यादा की कमजोरी रही थी।
हालांकि एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जापान के बाजार आज मजबूती के साथ खुले। लेकिन SGX निफ्टी में भी तेजी है। FIIs ने शुक्रवार को 5930 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 42 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.87 फीसदी तेजी के साथ 27,905 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.73 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 15,253.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 28,596.49 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.41 फीसदी की तेजी दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट की चाल सपाट नजर आ रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
