Global market : ग्लोबल संकेत अच्छे, एशियाई बाजारों में तेजी, गिफ्ट-निफ्टी 50 अंक ऊपर

Global market: सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली और सेक्टोरल उथल-पुथल हावी रही। डाओ जोन्स 260 अंक बढ़कर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक में 192 अंकों की कमजोरी देखने को मिली थी

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
Global market : आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 23,583.50 पर नजर आ रहा है

Global market : आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। इधर अमेरिका में डाओ कल लगातार 5वें दिन तेजी के साथ बंद हुआ था। हलांकि AI से जुड़े शेयरों में मुनाफावसूली के चलते Nasdaq 1 फीसदी टूटा था। इस बीच क्रूड बाजार की टेंशन बढ़ा सकता है। इजरायल-लेबनान तनाव के चलते क्रूड का भाव 86 डॉलर के पार निकल गया है। सोने में भी तेजी दिख रही है।

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली और सेक्टोरल उथल-पुथल हावी रही। डाओ जोन्स एक महीने के हाई पर पहुंच गया लेकिन नैस्डैक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। निवेशकों ने एआई-लिंक्ड स्टॉक से बाहर निकलकर अपने पोर्टफोलियो में कुछ ओल्ड इकोनॉमी वाले स्टॉक जोड़े। कल डाओ जोन्स 260 अंक बढ़कर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक में 192 अंकों की कमजोरी देखने को मिली थी।

डाओ जोन्स लगातार 5वें दिन तेजी के साथ बंद हुआ था। स्मॉल-कैप इंडेक्स रसेल 2 (Russell2K) भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जो ब्रॉडर मार्केट में तेजी के संकेत है। मुनाफावसूली के चलते Nvidia में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। ये स्टॉक कल 6.68 फीसदी टूटा Nvidia को छोड़कर अमेरिकी बाजारों में खरीदारी का मूड रहा।


Trade setup for today : 23300 से ऊपर टिके रहने तक बाजार का शॉर्ट टर्म रुझान बना रहेगा पॉजिटिव

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 23,583.50 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 196.74 अंक यानी करीब 0.50 फीसदी तेजी के साथ 39,001.39 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स की चाल सुस्त दिख रही है। यह 6.27 अंक यानी 0.35 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 83.35 अंक यानी 0.37 फीसदी की कमोजरी के साथ 22,732.05 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 62 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 18,099.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 0.47 फीसदी की तेजी दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट करीब 8 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 2,955.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।