Global Market: ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे है। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। GIFT NIFTY भी करीब चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को हल्की बढ़त पर बंद हुए थे। LABOUR DAY के मौके पर आज छुट्टी रहेगी। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को फ्लैट बंद हुए है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव जारी दिखा। बाजार को सितंबर में US में दरें बढ़ने की उम्मीद कम है। 19-20 सितंबर को अमेरिकी फेड की बैठक होगी। अगस्त में 1.87 लाख लोगों को नौकरी मिली। बाजार को 1.70 लाख नौकरियों की उम्मीद थी।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड मार्केट में भी एक्शन देखने को मिल रहा है। 2-साल का ट्रेजरी यील्ड 4.86% पर है. जबकि, 10-साल का ट्रेजरी यील्ड 9 बेसिस प्वॉइंट बढ़कर 4.181% पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार के लिए कच्चे तेल मूड बिगाड़ने का काम कर सकता है। क्रूड 8 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। जून के निचले स्तर से कच्चे तेल के दाम में अब तक 30% की तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव अब 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। कच्चे तेल के दाम में तेजी का मोमेंटम टाइट सप्लाई, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती और रूस के साथ-साथ OPEC देशों की ओर से उत्पादन में कटौती की वजह से देखने को मिल रही है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 21.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 32,899.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.24 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.58 फीसदी चढ़कर 16,748.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.65 फीसदी की बढ़त के साथ 18,863.93 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 3,169.89 के स्तर पर दिख रहा है।