Credit Cards

Global Market: ग्लोबल संकेत कमजोर, एशिया ऊपर से फिसला, गिफ्ट निफ्टी में भी दबाव

गिफ्ट NIFTY 42.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 38,761.02 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.15 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.87 फीसदी गिरकर 22,698.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 8:19 AM
Story continues below Advertisement
US में और रेट कट की उम्मीदें बढ़ीं है। अनुमान के मुताबिक रिटेल महंगाई के आंकड़े रहे। अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुआ

ग्लोबल संकेत ठीकठाक नजर आ रहे है, लेकिन गिफ्ट निफ्टी में दबाव के साथ काम हो रहा है। US में और रेट कट की उम्मीदें बढ़ीं है। अनुमान के मुताबिक रिटेल महंगाई के आंकड़े रहे। अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुआ और एशिया भी मजबूत नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए। डाओ, S&P500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। वहीं नैस्डेक इंडेक्स कल गिरावट के साथ बंद हुआ। 2 सालों की ऊंचाई पर डॉलर इंडेक्स कायम है।

बता दें कि डॉलर इंडेक्स 0.4% की बढ़त के साथ 106.50 के स्तर पर नजर आ रहा। अमेरिका में लगातार तीसरे महीने कोर CPI दर 0.3% रहा है।

US के बाजारों पर एनालिस्ट


बाजार में वापसी के लिए निवेशक मौका ढूंढ रहे हैं।कोई भी संभावित बिकवाली सीमित होगी। फंड मैनेजर्स गिरावट पर खरीदारी करना चाहेंगे। निवेशकों की नजर महंगाई के आंकड़ों पर बनी हुई है। निवेशकों की नजर NVIDIA के तिमाही नजीतों पर है । बाजार को 2025 में दरों में कटौती की उम्मीद कम है।

फीका पड़ा सोना !

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में दबाव कायम है। COMEX पर सोने का भाव 2 महीने के नीचे कायम है। अक्टूबर में रिकॉर्ड सोने का भाव $2801 तक पहुंचे थे। रिकॉर्ड हाई से सोने के दाम अब तक 8% तक गिर चुके हैं । नवंबर में अब तक 6% की ज्यादा गिरावट आई है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 42.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 38,761.02 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.15 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.87 फीसदी गिरकर 22,698.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 19,687.62 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 3,429.30 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।