Global market : ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, सोने की चमक बढ़ी, 87 डॉलर के आसपास ब्रेंट क्रूड

Global market:US नॉन फार्म पेरोल के आंकड़े जून में 2.06 लाख पर रहे हैं जो मई में 2.18 लाख पर रहा था। सोने की चमक बढ़ गई है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमतों में उछाल आया है। COMEX पर सोने का भाव 2390 डॉलर के करीब दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 87 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 8:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market: आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 25 अंकों की गिरावट के साथ 24,392.00 के स्तर पर नजर आ रहा है

Global market : ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट-निफ्टी बिल्कुल फ्लैट काराबोर कर रहा है। एशिया की भी मिलीजुली शुरुआत हुई है। उधर शुक्रवार को जॉब डेटा के बाद अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। यहां जून में हायरिंग में सुस्ती आई है। शुक्रवार को S&P500 और नैस्डेक नई ऊंचाई पर पहुंचे थे। डाओ जोन्स 68 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। US में नॉन फार्म पेरोल के आंकड़े गिरने से ये तेजी आई थी। US में बेरोजगारी दर नवंबर 2021 के बाद सबसे ज्यादा हो गई है।

US नॉन फार्म पेरोल के आंकड़े जून में 2.06 लाख पर रहे हैं जो मई में 2.18 लाख पर रहा था। US में बेरोजगारी दर जून में 4.1 फीसदी पर रही है जो मई में 4.0 फीसदी और अप्रैल में 3.9 फीसदी पर रही थी।

बढ़ी सोने की चमक


सोने की चमक बढ़ गई है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमतों में उछाल आया है। COMEX पर सोने का भाव 2390 डॉलर के करीब दिख रहा है। US में बेरोजगारी बढ़ने से इसकी कीमतों में उछाल आया है। बाजार को US में ब्याज दरें घटने की उम्मीद है। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 87 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा है।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

यूएस बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 4.50 फीसदी पर, 10 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी पर, 5 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 4.25 फीसदी पर और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.62 फीसदी पर दिख रही है।

Trade setup for today : 24200 पर स्थित तत्काल सपोर्ट के साथ निफ्टी 24500 की और बढ़ने को तैयार

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 25 अंकों की गिरावट के साथ 24,392.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 87.43 अंक यानी करीब 0.21 फीसदी तेजी के साथ 40,999.80 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 5.18 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 237.81अंक यानी 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 23,835.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 240.39 अंक यानी 1.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,562.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कोस्पी में 0.19 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।