Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशिया में मिलाजुला कारोबार, कच्चे तेल में दबाव जारी

गिफ्ट NIFTY 39.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 39,830.11 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
गिफ्ट NIFTY 39.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 39,830.11 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है

गिफ्ट निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे फिसला है। एशिया MIXED कामकाज हो रहा है। लेकिन कल अमेरिकी में अच्छी तेजी रही। नैस्डैक में ढ़ाई सौ प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। S&P 500 इंडेक्स इंट्राडे में रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। S&P 500 इंडेक्स को टेक शेयरों की तेजी ने सहारा दिया। 26 दिसंबर के बाद नैस्डेक 20000 के पार निकला। हालांकि बाजार की चिंता अभी भी कायम है क्योंकि सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों में तेजी देखने को मिली। S&P500 की ज्यादा कंपनियों में कल दबाव दिखा।

क्या बोले जेमी डिमन?

जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने कहा कि अमेरिकी बाजार बहुत ज्यादा चढ़े हुए हैं। भाव सही ठहराने के लिए अच्छे नतीजे जरूरी है। दबाव बना हुआ है, कभी भी भाव गिर सकते हैं।


जेमी डिमन का कहना है कि खर्च में कमी, सिर्फ अमेरिका में नहीं है। महंगाई को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। उन्होंने कहा कि कहना मुश्किल कि महंगाई आगे घटेगी। जंगों का असर दुनिया पर पड़ रहा है।

अमेरिकी बाजार पर बोले ऐनालिस्ट

यूबीएस वेल्थ का कहना है कि टेक, यूटिलिटीज, फाइनेंशियल शेयरों में निवेश की सलाह होगी। वहीं क्रीकमुर वेल्थ का कहना है कि निवेशकों का ध्यान नतीजों पर ज्यादा है।

यहां भी दिखा एक्शन

लगातार 5वें दिन कच्चे तेल में दबाव जारी है। ब्रेंट का भाव 79 डॉलर के नीचे फिसला है । वहीं 3 महीनों की ऊंचाई पर सोना पहुंचा है। इस बीच साउथ कोरिया की GDP अनुमान से कम रही। ब्याज दरों पर 24 जनवरी को BoJ फैसला लेगा। बाजार को जापान में दरें 0.25% बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका के इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आज आएंगे । यूरोजोन के कंज्यूमर कॉनफिडेंस के आंकड़े आज आएंगे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 39.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 39,830.11 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 19,850.45 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 3,254.72 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।