Global Market : गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिला। एशिया भी मजबूत हुआ। कल अमेरिकी INDICES में रिकवरी दिखी। तीनों अहम इंडेक्स करीब आधा परसेंट ऊपर बंद हुए। मंगलवार को सेमीकंडक्टर शेयरों में दबाव दिखा। 500 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ हुआ। Dow Jones 225 अंक बढ़कर 47,311.00, S&P 500 0.37% ऊपर 6,796.29, और Nasdaq Composite 0.65% चढ़कर 23,499.80 पर पहुंचा। AI वैल्यूएशन को लेकर आई हाल की बिकवाली के बाद निवेशकों ने दोबारा भरोसा जताया है।
