Global Market: NVIDIA के शानदार नतीजों से ग्लोबल बाजारों का मूड सुधरा है। नैस्डैक फ्यूचर्स करीब 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा। अमेरिका में भी 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा । एशिया भी मजबूत नजर आ रहा है। जापान का निक्केई करीब 4% उछला है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट का उछाल दिखा रहा है। अल्फाबेट ने Google Gemini 3 लॉन्च किया। लॉन्च के बाद अल्फाबेट का शेयर और 3% चढ़ा।
