US- चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में फिर दहशत हुआ। गिफ्ट निफ्टी 96.50 प्वाइंट टूटा है। एशिया में निक्केई 3.59 परसेंट नीचे आया। डाओ जोन्स दिन की ऊंचाई से करीब 2000 अंक गिरा। S&P500 इंडेक्स करीब 1 साल के बाद 5000 के नीचे बंद हुआ। वॉल स्ट्रीट पर 23 बिलियन शेयरों का लेन-देन हुआ। उधर कल तेज अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोंस दिन की ऊंचाई से 2 हजार प्वाइंट फिसला।
अमेरिका ने चीन पर आज से 104% टैरिफ लागू किया। चीन के जवाबी टैरिफ के बाद अमेरिका ने कदम उठाया। 86 दूसरे देशों से भी टैरिफ वसूलना शुरू किया। चीन ने कहा टैरिफ को बेअसर करने के लिए बहुत ऑप्शन है।
चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग का ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक बाहरी झटकों से निपटने को तैयार है। US कदमों से निपटने के लिए कई उपाय मौजूद है।
ट्रुथ सोशल पर बोले डॉनल्ड ट्रंप
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अच्छी बातचीत हुई। कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ अच्छी बातचीत हुई। बहुत कुछ करने की सीमाएं और संभावनाएं हैं। उनकी शीर्ष प्रतिनिधि US का दौरा करेगा। चीन भी हमारे साथ समझौता करना चाहता है। चीन नहीं समझ पा रहा कि शुरुआत कहां से करें। चीन से बातचीत शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार की स्थिति बुरी?
ब्लैकरॉक ने बाजारों की रेटिंग घटाकर "न्यूट्रल" की है। बाजार में आगे और गिरावट की आशंका है। वहीं गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि 45% लोगों को बाजार में मंदी की आशंका है । मौजूदा बिकवाली मंदी में बदल सकती है। यूबीएस ने कहा कि अमेरिकी फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। &P500 में 5-10% गिरा तो दरें घट सकती हैं।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 96.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.59 फीसदी की बढ़त के साथ 31,867.14 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.83 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार4.05 फीसदी गिरकर 17,712.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 19,816.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,152.96 के स्तर पर दिख रहा है।