Global market : अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी लेकर बंद हुए। एसएंडपी 500 ने मजबूत नतीजों के दम ऑलटाइम हाई पर क्लेजिंग की। जनवरी की रोजगार रिपोर्ट ने अर्थव्यवस्था में विश्वास बढ़ा दिया है। ऐसे में इस बात की संभावना कम हो गई है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही किसी भी समय ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मेटा और Amazon.com के मजबूत नतीजों से बाजार को सपोर्ट मिला। सभी तीन बड़े अमेरिकी शेयर सूचकांकों ने लगातार चौथी साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली।
