ग्लोबल मार्केट से संकेत बेहद कमजोर है। SGX NIFTY करीब 300 अंक फिसला है। US FUTURES पर भी खासा दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को DOW 630 POINT टूटा था । उम्मीद से बेहतर जॉब रिपोर्ट से ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका है। आज जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बााजर बंद हैं ।
शुक्रवार को US मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुए। तीनों प्रमुख इंडेक्स में 2-4% की गिरावट आई। DOW में 630 और NASDAQ में 104 प्वाइंट की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि US में उम्मीद से बेहतर जॉब डाटा के आंकड़े आए थे। नवंबर में 0.75% ब्याज दर बढ़ने की आशंका है । वहीं S&P 2.8% की गिरावट के साथ 3639 पर बंद हुआ। कोलंबस डे के असवर पर US बॉन्ड बाजार आज बंद है। Q3 में AMD के उम्मीद से खराब नतीजे रहे है। AMD के शेयर 14% लुढ़के है। AMD के CEO ने कहा- PC मार्केट में कमजोरी आई है।
IMF का वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक मंगलवार को आएगा। जबकि बुधवार को US WPI के आंकड़े आएंगे । गुरुवार को BlackRock, TSMC, Delta के नतीजे आएंगे। शुक्रवार को चीन के CPI आंकड़ेआएंगे । वहीं शुक्रवार को JPMorgan, Wells Fargo, Citigroup और Microsoft अपने नतीजे पेश करेगा।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 245.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.13 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 17,304.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 3,002.40 के स्तर पर दिख रहा है। बता दें कि आज जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बााजर बंद हैं ।