Global Market :पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रा पर नए हमले नहीं होने की उम्मीद से दुनिया भर के बाजारों में रिकवरी का मूड देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिला। डाओ फ्यूचर्स भी हल्के ऊपर ट्रेड कर रहा है। कल US INDICES में भी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी। वहीं एशियाई बाजार में भी मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए।
