Global Market : गिफ्ट निफ्टी में मजबूती, एशियाई बाजारों में तेजी, जियो पॉलिटिकल तनाव कम होने से सोने-चांदी और क्रूड में नरमी

Global Market: गिफ्ट NIFTY 16.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ 40,809.82 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.50 फीसदी गिरकर 22,466.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 24,154.86 के स्तर पर नजर आ रहा

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
इजरायल-ईरान के बीच तनाव कम होगा। अमेरिका के अच्छे PCE के आंकड़े रहे। US में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।

Global Market : गिफ्ट निफ्टी की मजबूती के साथ शुरूआत हुई। एशिया भी ऊपर कामकाज कर रहा है । शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी रौनक रही। S&P 500 और Nasdaq नए शिखर पर बंद हुआ। डाओ फ्यूचर्स भी आधा परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है। डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई से अब भी 1250 अंक दूर है। टेक शेयरों की तेजी ने बाजार में जोश भरा। NVIDIA का मार्केट कैप $4 लाख करोड़ के करीब पहुंचा है।

बाजार पर EPFR ग्लोबल की राय

इस साल अब तक बाजारों में निवेश बढ़ा। इक्विटी में पहले ही $164 बिलियन का निवेश किया। तीसरे सबसे बड़े रिकॉर्ड निवेश की उम्मीद है।


बाजार में तेजी के कारण

इजरायल-ईरान के बीच तनाव कम होगा। अमेरिका के अच्छे PCE के आंकड़े रहे। US में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। चीन ने जिनेवा युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर की पुष्टि की है।

टैरिफ पर बोले ट्रंप

रेसिप्रोकल टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान गोलमोल रहे हैं। उन्होंने पहले कहा कि टैरिफ के लिए समयसीमा बढ़ाने की जरूरत है। बाद में उन्होंने बोला है कि समयसीमा बढ़ सकती है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन, स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि ज्यादातर डील लेबर-डे तक पूरी हो सकती है। अमेरिका में 1 सितंबर को लेबर डे मनाया जाता है।

तनाव में थोड़ी नरमी?

ईरान ने कहा कि दुश्मन की सीजफायर की कमिटमेंट पर शक है जबकि इजरायल, US के हमले को सामना करने को तैयार है। अगर शांति बनाए रखी तो ईरान को प्रतिबंधों में कुछ राहत संभव है। ट्रंप ने कहा कि ईरान नुकसान नहीं करने के सबूत दे तो प्रतिबंध हटा देंगे।

'वन-बिग बिल' की तैयारी

सीनेट में बिल में अब भी संशोधन जारी है। अंतिम वोटिंग सोमवार को संभव है। सीनेट से पास हुआ तो अंतिम वोटिंग के लिए हाउस में जाएगा। ट्रंप 4 जुलाई से पहले इस बिल पर साइन करना चाहते हैं। 4 जुलाई अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है। CBO ने कहा कि टैक्स बिल अगले 10 साल में घाटा $3.3 ट्रिलियन बढ़ा देगा।

सोने-चांदी और क्रूड में नरमी

जियो पॉलिटिकल तनाव कम होने से सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर गोल्ड 95000 के नीचे कामकाज कर रहा है। वहीं चांदी 1 लाख 5 हजार के नीचे फिसली। क्रूड में भी नरमी आई।

इस हफ्ते क्या है खास

मंगलवार को मैन्युफैक्चरिंग PMI , जॉब ओपनिंग और ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे। बुधवार को ADP एम्प्लॉयमेंट डेटा आएंगा। गुरुवार को जॉबलेस क्लेम्स, ट्रेड डेफिसिट के आंकड़े आएंगे। गुरुवार को नॉन-फार्म पेरोल और सर्विसेज PMI के आंकड़े आएंगे। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर US मार्केट बंद रहेंगे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 16.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ 40,809.82 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.50 फीसदी गिरकर 22,466.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 24,154.86 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 3,430.15 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत , मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।