Global Market : गिफ्ट निफ्टी की मजबूती के साथ शुरूआत हुई। एशिया भी ऊपर कामकाज कर रहा है । शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी रौनक रही। S&P 500 और Nasdaq नए शिखर पर बंद हुआ। डाओ फ्यूचर्स भी आधा परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है। डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई से अब भी 1250 अंक दूर है। टेक शेयरों की तेजी ने बाजार में जोश भरा। NVIDIA का मार्केट कैप $4 लाख करोड़ के करीब पहुंचा है।
