Global market : आज बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में निक्केई और गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कामकाज हो रहा है। लेकिन US फ्यूचर्स में चौथाई फीसदी की रिकवरी है। मुनाफासूली के चलते कल अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे। डाओ 530 अंक फिसला था। अमेरिकी बाजारों में जोरदार मुनाफावसूली के कारण सारी शुरुआती बढ़त गायब हो गई थी। बाजार में चिंता बढ़ने के कारण इंडेक्स नीचे बंद हुए थे। डाओ जोंस कल 533 अंक और एसएंडपी 500 इंडेक्स 44 अंक टूट कर बंद हुआ थै। नैस्डैक भी 125 अंक और रसेल2के 42 अंक नीचे बंद हुए थे। हाल ही में बेहतर प्रदर्शन के बाद स्मॉल कैप रसेल में गिरावट आई है।
कल अमेरिका में बड़ी टेक कंपनियों का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। मेटा में 3.0 फीसदी और एनवीडिया में 2.6 फीसदी की तेजी रही थी। जबकि एप्पल, अल्फाबेट और अमेजन सभी लगभग 2 फीसदी नीचे बंद हुए थे। कल अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर दोनों ही लगभग 5 महीने के निचले स्तर से उछले थे। अमेरिकी शुरुआती बेरोजगारी दावे 229,000 के अनुमान के मुकाबले 243,000 पर रहे।
अमेजन प्राइम डे इवेंट में अमेरिकियों ने रिकॉर्ड 14.2 बिलियन डॉलर खर्च किए, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी अधिक है। TSMC ने दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट में बड़ी उछाल की जानकारी दी है। नोकिया के दूसरी तिमाही के मुनाफे में दोहरे अंकों की गिरावट देखने को मिली है। ये 5G मंदी के कारण 2015 के बाद सबसे कम है। कंपनी को दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
आज एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 59 अंकों की गिरावट के साथ 24,800.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 218.20 अंक यानी करीब 0.53 फीसदी कमजोरी के साथ 39,933.35 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 27.23 अंक यानी 0.78 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 409.55 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 22,992.89 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 376.91 अंक यानी 2.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,401.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कोस्पी में 1.63 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।