Global market: शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार, एशियाई बाजारों में चौतरफा हरियाली

US FUTURES में आजअच्छी बढ़त दिख रही है। वहीं, जॉब रिपोर्ट में महंगाई घटने की उम्मीद के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2.5 फीसदी तक की बढ़त लेकर बंद हुए थे। एशिया में आज जापान का बाजार बंद है। SGX NIFTY 130 अंक ऊपर दिख रहा है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 8:38 AM
Story continues below Advertisement
ताइवान का बाजार 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ 14634.93के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 21325.38 के स्तर पर नजर आ रहा है

भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से आज जोरदार संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY 160 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, US FUTURES में भी अच्छी बढ़त दिख रही है। इस बीच जॉब रिपोर्ट में महंगाई घटने की उम्मीद के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2.5 फीसदी तक की बढ़त लेकर बंद हुए थे। उधर एशिया में आज जापान का बाजार बंद है।

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। डाओ जोन्स 700 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। वहीं, S&P500 इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था। नैस्डैक में भी 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। अच्छे जॉब रिपोर्ट से बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। बाजार को अमेरिका में महंगाई दर घटने की उम्मीद है। ब्याज दरें ज्यादा न बढ़ने की उम्मीद से भी तेजी आई है। दिसंबर में 2.23 लाख लोगों को नई नौकरी मिली है। हालांकि दिसंबर में 2 लाख नई नौकरियां मिलने का अनुमान था। प्राइवेट सेक्टर में औसत सैलरी प्रति घंटा 9 फीसदी बढ़ी है।


Stocks in the news: इन शेयरों में आज खबरों के दम पर दिखेगा ऐक्शन, न चूके नजर

ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के नीचे बरकरार है, सोने की चमक बढ़ी

इस बीच ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के नीचे बरकरार है। वहीं, सोने की चमक बढ़ी है। COMEX पर सोने का भाव 8 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। COMEX पर सोने का भाव 1870 डॉलर के पार निकल गया है। जनवरी में लगातार तीसरे दिन सोना 1870 डॉलर के पार रहा। डॉलर इंडेक्स में दबाव से सोने में तेजी जारी है। डॉलर इंडेक्स 104 के नीचे बना हुआ है।

ग्लोबल मार्केट में इस हफ्ते के ट्रिगर

इस हफ्ते बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े 12 जनवरी को आएंगे। अमेरिका में महंगाई दर गिरकर 6.6 फीसदी रहने की उम्मीद है। नवंबर में अमेरिका में महंगाई दर 7.1 फीसदी थी। US का कंज्यूमर सेंटीमेंट सर्वे भी इसी हफ्ते आएगा। 12 जनवरी को ही चीन के महंगाई के आंकड़े भी आएंगे। 12 जनवरी को ही भारत के महंगाई के आंकड़े भी आएंगे। साउथ कोरिया की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक भी इसी हफ्ते होने वाली है। BoA,BlackRock और Wells Fargo के Q4 के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। सिटी ग्रुप और जेपी मॉर्गन के Q4 के नतीजे भी शुक्रवार को आएंगे।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 130 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.60 फीसदी बढ़त के साथ 25974 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.70 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ 14634.93के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 21325.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.89 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 3177.88 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।